जौनपुर: जौनपुर में प्रशासनिक फेरबदल, चार नए एसडीएम की तैनाती और तीन अधिकारियों का तबादला
उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए जौनपुर में चार नए उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) की तैनाती की है, जबकि यहां कार्यरत तीन एसडीएम का स्थानांतरण अन्य जनपदों में कर दिया गया है। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, सुनील कुमार भारती को मऊ, संतवीर सिंह को रामपुर तथा कुणाल गौरव को कुशीनगर में उप जिलाधिक