नवाबगंज: शादी से तीन दिन पहले युवती लापता, पड़ोसी पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में शादी से तीन दिन पहले 18 वर्षीय युवती रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। भाई ने पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती का पहले आरोपी से प्रेम संबंध रहा था और उसके फोन में चैटिंग मिलने का दावा किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबिशें शुरू कर दी हैं। जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया।