धमतरी: कोतवाली पुलिस ने 80 पौवा देसी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुखबिर की सुचना पर अवैध शराब को लेकर दो मामलों में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे विवेक देवांगन को नहर नाका के पास पकड़े। जिसके पास से 49 पौवा देसी शराब बरामद हुआ। इसी तरह नहर नाका के पास ही विक्की महार को पकड़ा गया था। जिसके पास से 31 पौवा देसी शराब बरामद हुआ है।