बिलग्राम: हरदोई में आवारा सांडों की भिड़ंत से 20 मिनट तक जाम, सांडी थाने के पास यातायात ठप रहा
हरदोई में सांडी कस्बे के मुख्य मार्ग पर सोमवार को दो आवारा सांडों की जोरदार भिड़ंत से करीब 20 मिनट तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सड़क पर अचानक हुई इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,सांडी कस्बे के मुख्य मार्ग थाने से महज 20 मीटर की दूरी पर दो सांड अचानक आपस में भिड़ गए।