गुना नगर: हनुमतखेड़ा: साले को छोड़ने जा रहे जीजा की दर्दनाक मौत, सरिया मुंह में घुसा, पुलिस जांच में जुटी
कुंभराज थाना क्षेत्र के हनुमत खेड़ा में 18 मई शाम 7 बजे सरिया से भरी ट्रॉली में बाइक टकराने से मोहनपुर निवासी सूरज सिंह मीणा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में सरिया उनके मुंह में घुसकर आर-पार निकल गया। वहीं साथ बैठे साले अर्जुन सिंह गंभीर घायल हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है