सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज शहीद विंग कमांडर नमांश सयाल के पैतृक निवास पटियालकड़ पहुंचे और उनके परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की, उन्होंने शहीद नमांश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और अदम्य साहस वाले फाइटर पायलट को खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।