सवाई माधोपुर: टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के लिए नामांकन 28 मार्च से, फार्म दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल
टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के लिए नामांकन 28मार्च से दाखिल होंगे।इसके लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के लिएफार्म दाखिल करनेवाले अभ्यर्थी अपनानाम निर्देशनपत्र स्वयं या अपने प्रस्थापक के माध्यम से 28मार्च से 4अप्रैल के मध्य जमा करा सकते हैं।