नगर परिषद के दफ्तरों का बिजली बिल बकाया होने पर विद्युत विभाग ने कनेक्शन काट दिए थे। जिसके बाद नगर परिषद ने बिजली निगम को बकाया राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए थे। इसी क्रम में नगर परिषद आयुक्त ने नोटिस जारी कर विभिन्न मदों की बकाया राशि 7 दिन में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।