सवाई माधोपुर में मंगलवार को पर्यटन विभाग के गाइडों ने रोज़गार उपलब्ध नहीं कराने पर जिला कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान गाइडों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि फ़ॉरेस्ट विभाग द्वारा ट्रेनिंग नहीं दी जा रही है। वहीं मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।