डलमऊ: स्टूल से गिरने पर 28 वर्षीय युवक की मौत, मचा कोहराम
डलमऊ कस्बे के शेखवाडा मोहल्ला निवासी अमीन उर्फ शिबू पुत्र लड्डन उम्र लगभग 28 वर्ष आदर्श नगर मोहल्ले में स्टूल पर चढ़कर टीन शेड लगाने का कार्य कर रहे थे तभी गिरने से अमीन की मौत हो गई मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की।