गुंजन चौक के पास एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, जालौन निवासी रविंद्र सिंह अपनी मोटरसाइकिल से सिरसागंज की ओर जा रहे थे। गुंजन चौक के पास संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल भेजा।