पांकी: पांकी में ऑपरेशन के बाद फिर एक महिला की मौत, अस्पताल बंद कर संचालक फरार
Panki, Palamu | Aug 30, 2025 पांकी थाना रोड स्थित सोमी सेवा सदन में शनिवार को ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति बिगड़ गयी एवं मौत हो गयी। संचालक एचएन झा हॉस्पिटल बंद कर फरार हो गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी गयी है। सूचना मिलने पर पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद देर शाम 8 बजे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली।