पांकी: पांकी में कार से बरामद कैश अफीम कारोबार से जुड़ा, पुलिस जांच में हुआ खुलासा!
Panki, Palamu | Aug 29, 2025 पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में 20 अगस्त को एक संदिग्ध कार से पुलिस ने 46 लाख 19 हजार रुपए बरामद किये थे। बरामद रुपयों को लेकर पुलिस का अनुसंधान तेज है। इस बीच कई खुलासे हुए हैं। पुलिस को शुरुआती जानकारी मिली है कि बरामद रकम अफीम कारोबार से जुड़ा हुआ है। इसमें कुछ स्थानीय, जबकि कुछ बाहरी लोग शामिल हैं। इधर बरामद नकद को लेकर आयकर विभाग ने भी कार्रवाई की है।