बहराइच: कोतवाली नगर इलाके के पास मामूली विवाद में हुई मारपीट, बाइक हटाने को कहने पर दबंग ने चलाई गोली, युवक घायल
बहराइच नगर कोतवाली से चंद कदम दूर रविवार शाम मामूली विवाद में दबंग युवकों ने फायरिंग कर दी। बाइक हटाने को कहने पर दबंगों ने असलहे से फायर किए। एक गोली युवक के हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।