कोल: रामपुर गांव में टाटा फाइनेंस कंपनी के नाम पर नौकरी का झांसा देकर युवाओं के साथ किया गया फ्रॉड
Koil, Aligarh | Jun 6, 2025 आपको बता दें दरअसल पूरा मामला जनपद अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र के रामपुर गांव का है जहां टाटा फाइनेंस कंपनी के नाम पर साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया हैं, जहां बेरोजगार युवक को नौकरी के अवसरों का झांसा देकर ठगा गया।पीड़ित युवक ने 1930 पर ऑनलाइन शिकायत की थी। अभी तक इस समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है पीड़ित युवक और उसका परिवार बहुत परेशान है।