बागपत: नगर पंचायत कार्यालय टटीरी में हुई बोर्ड बैठक, विकास कार्यों पर चर्चा कर प्रस्ताव किए गए पारित
मंगलवार को करीब तीन बजे नगर पंचायत चेयरमैन सपना की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार टटीरी में बोर्ड बैठक आयोजित की हुई। बैठक में सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं से अवगत कराया। सभी ने कस्बे के विकास कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर अपने-अपने प्रस्ताव रखे। जिसमें हैंडपंप रिबोर, वाटर कूलर, रास्ता निर्माण आदि कराए जाएंगे।