गोरखपुर: तिवारीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में सफाईकर्मी की पिटाई से नाराज साथियों ने थाने पर पहुंचकर किया विरोध
कल्याणपुर वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने गए नगर निगम के सफाई कर्मियों पर मोहल्ले के कुछ युवकों ने हमला कर दिया। वे नगर निगम की ओर से लिए जाने वाले 100 रुपये चार्ज का विरोध कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने सफाई कर्मियों पर कूड़ा फेंक दिया ओर उनकी पिटाई भी की। इससे नाराज वार्ड के सभी सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है।