पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। घटना मरहा मार्ग की है, जहां रात करीब 8 बजे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।शनिवार सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे से गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल है।