निवाड़ी: मक्का-मदीना जियारत पर रवाना हुए पत्रकार हसन मोहम्मद के माता-पिता, निवाड़ी और पृथ्वीपुर में हुआ भव्य स्वागत
Niwari, Niwari | Jan 12, 2026 पृथ्वीपुर नगर से मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, निवाड़ी जिला इकाई के अध्यक्ष हसन मोहम्मद के माता-पिता बशीर मोहम्मद एवं नूरजहां बानो मक्का-मदीना की पवित्र जियारत के लिए सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे रवाना हो गए, जियारत पर प्रस्थान के अवसर पर पृथ्वीपुर नगर में विभिन्न स्थानों पर परिजनों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।