कटरा: कटरा और गायघाट में बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के लिए 7 करोड़ 98 लाख 35 हजार की योजना हुई मंजूर
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा और गायघाट प्रखंड क्षेत्र में संभावित बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार दोपहर दो बजे में जिलाधिकारी कुमार गौरव ने अधिकारियों की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा कर तटबंधों, स्लुइस गेटों और बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।