अकबरपुर: स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय सिठमरा के शिक्षकों और छात्रों ने चौकी प्रभारी के संग जनजागरूकता रैली निकाली
रुरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिठमरा में शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता रैली निकाली।जिसमें चौकी प्रभारी सिठमरा अनूप पांडेय शामिल हुए और बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया और उत्साहित किया।इस दौरान उन्होंने बच्चों को डॉयल 112 व 1090 तथा साईबर अपराध के संबंध में टोल फ्री नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी।