हुसैनाबाद: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा प्लान, हर वार्ड में बनेंगे सामाजिक प्रहरी ।
हुसैनाबाद: नशा और अपराध पर रोक लगाने के लिए हुसैनाबाद पुलिस ने मंगलवार को दोपहर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर हर वार्ड में सामाजिक प्रहरी बनाने का निर्णय लिया। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने नशाखोरी, अवैध शराब व अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। बैठक में