वाराणसी में चाइनीज मांझे के खिलाफ न्याय मार्च, युवा विवेक शर्मा की मौत पर आमजन मानस का गुस्सा फूटा
वाराणसी में चाइनीज मांझे ने दो दिन पहले एक युवा विवेक शर्मा की जान चली गई। उसके मौत ने लोगों का गुस्सा भड़का दिया है। समाजवादी पार्टी के नेता किशन दीक्षित के नेतृत्व में शुक्रवार तीन बजे लोगों ने विवेक शर्मा के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर चाइनीज मांझा विरोधी मार्च निकाला।इस मार्च में विवेक के पिता राजेश शर्मा सहित परिवार के लोग भी शामिल हुए।