सहसपुर लोहारा: ग्राम डौकाबांधा में गाली देने से मना करने की बात को लेकर दो लोगो ने मिलकर प्रार्थी से किया मारपीट थाने मे हुआ मामला दर्ज
मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डौकाबांधा का है। जहा गाली देने से मना करने की बात को लेकर प्रार्थी श्रवण निर्मलकर के साथ किशुन चंद्रवंशी और सुदर्शन चंद्रवंशी ने मिलकर मारपीट गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दिया।जिसके बाद पीड़ित ने थाने मे शिकायत किया।जिसकी शिकायत पर पिपरिया पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।