देवघर: मजदूर दिवस पर ऑल इंडिया वर्कर्स फेडरेशन और अखिल भारतीय महिला संघ ने रैली निकालकर श्रम कानूनों का किया विरोध
ऑल इंडिया वर्कर्स फेडरेशन और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संघ के बैनर तले मजदूर दिवस पर देवघर में रैली निकालकर कर श्रम कानून का विरोध किया गया महिला नेत्री और जिला परिषद सदस्य गीता मंडल ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे बताया कि 1 अप्रैल से पूरे देश में चार श्रम कानून लागू हुआ है जो मजदूरों के हित में नहीं है हम लोगों की मांग है कि केंद्र सरकार इस कानून को वापस ले।