इटावा: बढ़पुरा के उदी वाह रोड पर रेलवे पुल के पास बस ने बाइक सवार दसवीं के छात्रों को कुचला, दोनों की मौत
Etawah, Etawah | May 7, 2026 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी-वाह रोड पर कृष्णा नगर रेलवे पुल के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दसवीं के छात्रों की जान चली गई। तेज रफ्तार बस ने बाइक को सीधी टक्कर मारने के बाद दोनों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र बस के साथ कई मीटर तक घिसटते चले गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। कोहराम मच