गोला: गोला नगर पंचायत में सभासद को गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा
गोरखपुर में गोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 18 के सभासद श्रवण कुमार वर्मा उर्फ सोनू को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया।