भादरा: तेज आंधी के कारण छप्पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत
भादरा क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज आंधी के दौरान अमरपुरा के पास टोल प्लाजा निकट एक निर्माण सामग्री की दुकान का छप्पर गिर गया। छप्पर के नीचे दबने से बिहार के भागलपुर निवासी मजदूर विनोद कुमार (पुत्र सुंदर पहाड़िया) की मौत हो गई, जबकि उसका 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू घायल हो गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की है।