सदर: काशी में पहली बार गंगा की रेती पर होगा महिला हैंडबॉल
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलोगे तो खिलोगे के नारे और नारी सशक्तिकरण को लेकर यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब काशी में पहली बार गंगा की रेती पर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। प्रतियोगिता के चेयरमैन डॉ एके सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 14 अप्रैल को सुबह आठ बजे से मठ गढ़वा आश्रम के सामने खेली जाएगी।