मिर्ज़ापुर: द्वारकाधीश मंदिर बुंदेलखंडी में कानपुर से आए विद्वानों ने किया भजन कार्यक्रम का आयोजन, भक्तों की लगी भीड़
बुंदेलखंडी स्थित द्वारकाधीश मंदिर में सैकड़ो वर्ष पुरानी परंपरा की तहत कानपुर से आए विद्वानों ने भव्य श्रृंगार किया। इस मौके पर कानपुर के कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। नगर के कोने कोने से पहुंचे पुरुष और महिलाओं ने भजन सुनकर झूम उठी। ट्रस्टी प्रदीप बजाज और परितोष बजाज ने बताया कि पुरानी परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।