जबलपुर: मकान खरीदने को लेकर महिला प्रताड़ित, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्महत्या का प्रयास
जबलपुर के थाना अधारताल क्षेत्र में रहने वाली अंजू पांडे और सुनीता यादव के बीच मकान को लेकर चल रहा पुराना विवाद अब एक गंभीर मोड़ ले चुका है। अंजू पांडे का दावा है कि उन्होंने जिस मकान में वे किराए पर रह रही हैं, उसे खरीदने के लिए मकान मालिक को ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया है।