मैनपुरी: यातायात पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 105 चालान के बाद ₹2,25,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने शहर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में 105 गाड़ियों के चालान काटने के बाद यातायात पुलिस ने 2,25,000 का जुर्माना वसूला है। वही यातायात पुलिस ने पूरी कार्रवाई करते हुए सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।