गोपालगंज: उत्पाद विभाग ने बसडिला गांव के पास शराब से भरी बोलेरो पकड़ी, 290 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव के समीप से उत्पाद विभाग ने एक शराब लदी बोलेरो को जब्त कर लिया। इस दौरान उत्पाद विभाग ने बोलेरो में सवार मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ निवासी मो महबूब आलम व सीतामढ़ी जिले के गाथा थाना क्षेत्र के मालिक चौक निवासी प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।