पिपरिया गांव से एक 25 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार पिपरिया निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार को शाम लगभग 4:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 25 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताये कहीं चली गई है उसके बाद वह घर नहीं लौटी, फरियादी की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।