मंगलवार को करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एडीएम राजीव रंजन पांडे ने अधिकारियों के साथ जनसामान्य की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई कर उनका निराकरण किया। इस दौरान जनसुनवाई में आए 75 आवेदनों पर सुनवाई की गई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।