पन्ना: बिजली विभाग की लापरवाही से एक महीने से अंधेरे में ग्रामीण, चक्का जाम की चेतावनी!
Panna, Panna | May 3, 2026 "पन्ना के बृजपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्राम गठरुपुर में महीने भर से ट्रांसफार्मर खराब होने और अवैध वसूली के आरोपों को लेकर आदिवासियों ने पावर हाउस का घेराव किया। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में बिजली बहाल नहीं हुई, तो उग्र चक्का जाम किया जाएगा।"