विदिशा नगर: 9 साल बाद भी सुविधा नहीं मिलने से कॉलोनीवासियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
गोकुल धाम कॉलोनी के रहवासी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। रहवासियों ने बताया कि 9 साल से कॉलोनी में रहने के बावजूद उन्हें पानी, बिजली और सड़क जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं, जिससे रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है