बांका: गरनियां गांव में बाइक सवार ने 5 वर्षीय बालक को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jul 9, 2026 थाना क्षेत्र के गरनियां गांव में गुरुवार की सुबह 10 बजे एक बाइक सवार ने 5 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी।जिसमें बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बालक का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जख्मी के परिजनों ने बताया कि गरनियां गांव निवासी पिरो लैया का 5 वर्षीय पुत्र वीर कुमार अपने घर के बाहर खेल रहा था।इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।