डुमरांव: विश्व रक्तदाता दिवस पर डुमरांव पीएचसी में आयोजित रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, रक्तदान-जीवन दान का दिया संदेश
Dumraon, Buxar | Jun 30, 2026 विश्व रक्तदाता दिवस माह के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरांव में मंगलवार की दोपहर एक बजे रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरबी प्रसाद ने की। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया और मानवता की सेवा का संदेश दिया।