खजनी: बेलघाट के मड़हा गांव में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार, खून लगा बांस बरामद
बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में पुलिस टीम पर हमला कर रिक्रूट आरक्षी को गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया रक्तरंजित बांस का डंडा भी बरामद किया गया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।