कांकेर: कांकेर कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
Kanker, Kanker | Nov 19, 2024 कांकेर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के अध्यक्षता में आज मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्होंने जिले की किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश खाद्य अधिकारी एवं सभी नोडल अधिकारी को दिए।