कायमगंज: शमशाबाद में मोहर्रम पर शिया समुदाय ने निकाला ताजियों का जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल रहा तैनात
शमशाबाद कस्बे में शिया समुदाय के लोग बड़े इमाम बड़े और अन्य स्थानों से मोहर्रम पर जुलूस की शक्ल में निकले। अकीकतमंद हाथों में अलम और ताबूत लिए नोहा पढ़ते हुए मुख्य मार्गो से कर्बला की ओर बढे। मौलानाओ ने कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों के जुल्म के खिलाफ हक की आवाज बुलंद करने के लिए दिए गए बलिदान पर प्रकाश डाला।