केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर इंडिया पोस्ट ने शिवपुरी को आधिकारिक रूप से नया 'डाक मंडल' घोषित किया है यह न सिर्फ एक प्रशासनिक निर्णय है,बल्कि ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस परिवर्तन के बाद से शिवपुरी के लोगों को काफी मदद मिलेगी।शिवपुरी डाक मंडल का गठन,न सिर्फ एक सेवा विस्तार है बल्कि यह क्षेत्रीय विकास का आधार है