कटनी ग्रामीण: रीठी के ग्रामीण अंचलों में बारिश से दोहरी मार, जहरीले जीवों का खतरा और घंटों बिजली गुल
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। बारिश के मौसम में जहां ग्रामीणों को जहरीले जीव-जंतुओं और सर्पदंश का खतरा बना रहता है, वहीं दूसरी ओर लगातार बिजली कटौती ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।