मंझनपुर: आजमगढ़ व बलिया में छठवें और सातवें चरण का मतदान कराने के लिए नियुक्त पुलिस कर्मियों को एसपी ने पुलिस लाइन से किया रवाना
पांचवें चरण के सकुशल मतदान संपन्न होने के बाद कौशांबी पुलिस अब छठे और सातवें चरण के मतदान को सकुशल संपन्न करने के लिए आजमगढ़ और बलिया जिले के लिए आज रवाना हुई है।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन कौशांबी में गैर जनपद जाने वाले इन कर्मचारियों की ब्रीफिंग किया है।बुधवार को पुलिस लाइन कौशांबी में एसपी ने आजमगढ़ और बलिया जाने वाले कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।