अरवल: मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर उ मध्य विद्यालय वसिलपुर के छात्र-छात्राओ के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई
Arwal, Arwal | Jan 25, 2024 उत्क्रमित मध्य विद्यालय वासिलपुर के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा, मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अरवल गांधी मैदान से लेकर समहरणालय परिसर तक जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने हाथ में तख्ती लिए "सभी काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो " के नारे लगाते हुए, लोगों को मतदान करने को लेकर जागरूक किया गया। मौके पर स्कूली छात्रों के अलावे शिक्षक गण मौजूद रहे।