अरवल: अरवल गांधी मैदान मे गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर जिले के सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया
Arwal, Arwal | Jan 25, 2024 अरवल में गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन के द्वारा स्थानीय गांधी मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जिले के सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के द्वारा परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया। साथ ही सरकारी कार्यक्रमों को लेकर हो रही तैयारी का जायजा लिया गया