अरवल: बैदराबाद:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर भाजपा ने जताई खुशी।
Arwal, Arwal | Jan 25, 2024 बैदराबाद स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिहार के लिए बहुत बड़ा दिन है। बिहार के लाल, सामाजिक न्याय के महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनके जन्म शताब्दी के अवसर पर भारत रत्न से सम्मानित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पिछड़ों, अतिपिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कार्यों को उचित सम्मान दिया है।