जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश में निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, श्रीमती शीतल वर्मा (IAS) के निर्देशन में आज, 06 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी जनपदों के ADMs एवं नगर निगमों के AMCs हेतु एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में जनगणना की आगामी प्रक्रियाओं पर गहन चर्चा हुई, जिनमें प्रमुख रूप से Post-HLO गतिविधियाँ, DCHB डेटा संकलन, जनगणना बजट एवं फरवरी 2027 में प्रस्तावित जनसंख्या गणना की रूपरेखा शामिल रही।
निदेशक महोदया के नेतृत्व में संचालित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम फील्ड स्तर पर सटीक डेटा संग्रहण और जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
हमारी जनगणना, हमारा विकास l
#census #census2027 #censusofindia #हरघरजनगणना
4.1k views | Uttar Pradesh, India | Jul 8, 2026