बनमनखी: राजनीति विज्ञान से सिविल सेवा की राह आसान है: विशेषज्ञों की सलाह
गोरे लाल मेहता कॉलेज, बनमनखी के 'मालतीमण्डपः' सभागार में सोमवार को “सिविल सेवा करियर में राजनीति विज्ञान एक विषय के रूप में” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रशासनिक सेवा की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं प्रभावी रणनीतियाँ साझा की गईं।